
Sehore News : सीहोर में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से बनाई गई सड़क पहली बारिश में उखड़ गई जो कि सीहोर को श्यामपुर से जोड़ती है। एक ओर कंपनी दावा कर रही थी कि FDR तकनीक से बनने वाली ये सड़क प्रदेश की पहली सड़क है जो आम सड़कों से दो गुना मजबूत होती है लेकिन मानसून की पहली बारिश ने सड़क निर्माण कंपनी के तमाम दावों की पोल खोल दी।
[dgv_vimeo_video id=”839250736″]
[dgv_vimeo_video id=”839250799″]
पहली बारिश में धंसी पुलिया
दरअसल, आज मानसून की पहली बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह दरारे नजर आने लगी। वहीं, सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बनाई गई पुलिया भी धंस गई। जिसके कारण सीहोर का श्यामपुर से सड़क संपर्क टूट गया और करीब 30 से अधिक गांव के लोगों को भी सीहोर आने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”839250767″]
30 करोड़ रुपए किए गए खर्च
सड़क निर्माण कंपनी ने दावा किया था कि इस तकनीक का उपयोग कर उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में इस पद्धति से सड़क बनाई जा चुकी हैं। इस तरह की सड़क बनाने में सामान्य सड़को के मुकाबले आधी लगात आती है। सीहोर-श्यामपुर के बीच बनाई जा रही 24.30 किमी लंबी इस सड़क को बनाने में 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
[dgv_vimeo_video id=”839250620″]
[dgv_vimeo_video id=”839250663″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

