सीहोर: नाराज ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, तीन घंटे बाद भी नहीं माने

sehore-Ichawar-people-boycott-election

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार कर दिया है। इछावर से 20 किलोमीटर दूर गांव गवखेड़ी में चुनाव का बहिष्कार किया। 

जानकरी के अनुसार जिले की इछावर विधानसभा के ग्राम गऊ खेड़ी में ग्रामीणों ने चुनावो का बहिष्कार कर दिया। सुबह से लेकर मतदान केंद्र पूरी तरह सूना पडा रहा । ग्रामीणों द्वारा मूलभूत समस्याओ और सड़क की मांग को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। गऊ खेड़ी मतदान केंद्र क्रमांक 149 पर 756 वोटर है। फिलहाल ग्रामीणों को मनाने मौके पर न तो अधिकारी पहुचे है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से मांग के बाद भी पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी उनकी बुनियादी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है और इसलिए वे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews