
Sehore News : मध्य प्रदेश में रविवार को कई इलाकों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया वहीं तापमान में गिरावट आ गई। कई इलाकों में गिरे ओलों ने सड़कों, खेतों पर ऐसी सफेद चादर बिछा कि नजारा कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जैसा नजर आया।
सीहोर में कश्मीर जैसा नजारा
बता दें कि सीहोर जिले में रविवार दोपहर 3 बजे जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय से करीब ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर आले गिरे। इससे सड़क पर बर्फ की चादर सी बिछ गई वहीं खेतों में भी कुछ ऐसे ही हालत बन गए। नजारा देखकर ऐसा लगा मानो यह सीहोर नहीं बल्कि कश्मीर की किसी सड़क का नजारा हो।
[dgv_vimeo_video id=”822518500″]
[dgv_vimeo_video id=”822518699″]
[dgv_vimeo_video id=”822518794″]
गौरतलब है कि अप्रैल माह में जिस प्रकार सीहोर जिला 40 डिग्री सेल्सियस तक तप रहा था इसके बाद आज रविवार को जिले में अब तक सबसे अधिक ओलावृष्टि देखने को मिली। देखा गया कि धामंदा, ढाबला, पंच पिपलिया सहित कई गांवों के सड़क मार्ग पर ओलों की बारिश से सफेद परत जम गई, इसे देख लोगों ने जमकर आनंद लिया। लोगों का कहना था कि मानो कश्मीर या शिमला की वादियां सीहोर जिले में आकर ठहर गई है। वहीं जिले का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री पर आ गया है।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”822518909″]
[dgv_vimeo_video id=”822519009″]
