Sehore News : नर्मदा नदी के घाट निर्माण के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, तीन घायल

ujjain news

सीहोर,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में नर्मदा नदी के घाट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी मिल रही है कि निर्माणाधीन दीवार गिरने और उसमें दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े…Masala Pav Recipe : इस आसान तरीके से झटपट बनाए मसाला पाव, बारिश का मजा होगा डबल

आपको बता दें कि बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली रेहटी के नेहलाई नर्मदा तट का बताया जा रहा है कि यहां घाट पर निर्माण का काम चल रहा है। इसका काम शर्मा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार संजय शर्मा भिंड द्वारा किया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को एक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इसमें गेंदालाल पिता राजकुमार निवासी कटनी एवं रज्जाक निवासी कटियार (बिहार) और तीन अन्य लोग दब गए। वहां काम कर रहे मजदूरों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने गेंदालाल और रज्जाक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े…TMKOC : आखिर क्यों इन स्टार्स ने एक-एक करके छोड़ दिया Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah?

गौरतलब है कि रेहटी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य घटिया स्तर का किया जा रहा है, इसी वजह से ये हादसा हुआ है। रेहटी तहसीलदार केएल तिलवारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews