Sehore News : मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Sehore News : मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Sehore News : देश में भले ही आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाता है लेकिन आज भी कई इलाके के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं ऐसा ही कुछ नजारा मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय से करीबन 21 किलोमीटर दूर गांव जमुनिया हटेसिंह के ग्रामीण का है जहाँ आज भी ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है। और यह खबर विकास यात्रा की पोल खोलती नजर आ रही है।

यह है मामला

बता दें कि इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने इछावर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जहां उनको विकास यात्रा में कई बार ग्रामीणों का सामना हुआ और ग्रामीणों ने उन्हें कई बार खरी-खोटी भी सुनाई और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया जब पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के ग्रह ग्राम जमुनीया हटेसिंह में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं तो विधानसभा क्षेत्र इछावर के अन्य गांव में क्या स्थिति होगी आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं क्योंकि उनके ही गांव में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है

[dgv_vimeo_video id=”810578617″]

[dgv_vimeo_video id=”810578344″]

[dgv_vimeo_video id=”810577095″]

[dgv_vimeo_video id=”810577428″]

इस योजना का काम अब तक नहीं हुआ पूरा

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से नल जल योजना का काम गांव में चला लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ ग्रामीणों को आज भी नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी, साथ ही सड़कों पर भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है नहीं है नाली की कोई सुविधाएं सड़कों पर बहता है नालियों का पानी कई स्थानों पर सड़कें हो रही जर्जर ,ग्राम जमोनिया हटेसिंह में नल जल योजना के इस गंभीर कार्य को लेकर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि आप के माध्यम से कार्य की जानकारी प्राप्त हुई जल्द टीम भेजकर हो रहे कार्य का निरीक्षण करवाते हैं और रुके हुए कार्य को ठेकेदार से जल्द पूर्ण करवाते हैं।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810577942″]

[dgv_vimeo_video id=”810575117″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews