वाहन चोरों पर सीहोर पुलिस का एक्शन, जब्त किए 21 बाइक और 2 ऑटो

वाहन चोरों पर सीहोर पुलिस का एक्शन, जब्त किए 21 बाइक और 2 ऑटो

सीहोर,डेस्क रिपोर्ट। सीहोर (Sehore) पुलिस वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है और इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा लगातार टीम बनाकर क्षेत्र में हुई चोरियों की तलाशी की जा रही थी। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद गौतम तिल्लोरे निवासी खंडवा से बुधनी से चोरी हुआ लोडिंग ऑटो जब्त किया गया है।

युवक को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अलग-अलग शहरों से 11 बाइक चोरी किए जाने की बात कबूल की। इन सभी बाइक को बरामद करने के लिए टीम गठित कर रवाना कर दी गई है। गठित की गई टीम ने खंडवा जिले के गांव पिपलानी से 11 बाइक बरामद की है। युवक ने इन 11 बाइक को चुरा कर लाने वाले गोलू उर्फ अनिल योगी निवासी हरदा की जानकारी भी दी है।

Must Read- उज्जैन: तेज रफ्तार ने ली शिक्षिका की जान, ट्रक के नीचे दबा क्लीनर, ड्राइवर फरार

युवक ने बताया कि गोलू ने चोरी की गई लोडिंग उसे शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पिता इस्माइल खान निवासी देशवाली के साथ उसे लाकर दी थी। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शब्बू को गिरफ्तार कर उससे भी पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसने और गोलू ने ही गौतम को लोडिंग ऑटो दिया था। इसके अलावा उसने अन्य 10 अलग-अलग कंपनियों की बाइक और एक अन्य लोडिंग की जानकारी भी दी है। इस लोडिंग को शब्बू ने राजूनगर खिरकिया के रहने वाले खलील नमक व्यक्ति को दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews