सीहोर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

सीहोर पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

सीहोर, अनुराग शर्मा

सीहोर पुलिस को मंगलवार को एक अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफता हासिल हुई है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धरदबोचा है।

दरअसल, 1 अगस्त को इंदौर-भोपाल हाईवे पर गांव गुड़भेला के नाले में एक व्यक्ति का लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। वहीं शव की शिनाख्त शुरु की जिसकी पहचान सिहोर के जवार में रहने वाले जितेंद्र चावड़ा के रुप में होना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस टीम बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दुर्गेश मालवीय तक पहुंची, आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया, जिसके बाद  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीहोर के एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया की 28 जुलाई को आरोपी ने मृतक के साथ खाना खाया और उसे छोड़ने बाइक से घर जा रहा था, तभी रास्ते में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी दुर्गेश ने मृतक जितेंद्र चावड़ा की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया। यह बात आरोपी ने अपने मित्र रवि यादव को बताई, वहींं रवि यादव को भी जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरे प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक तुषार सिंह थाना प्रभारी मंडी अर्चना अहीर का सराहनीय योगदान रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews