सीहोर पुलिस अधीक्षक का नवाचार, साथी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुरु किया ये काम

सीहोर

सीहोर,अनुराग शर्मा। सीहोर (sehore) जिले में कोरोना संक्रमण (corona infection) के इस कठिन समय में जनमानस के जीवन की रक्षा एवं बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस (police) जी-जान लगाए हुए है। जिले में लागू कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) को प्रभावी ढंग से अनुपालन कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान द्वारा लगातार जिले के थानों का भ्रमण किया जा रहा है। अनवरत रूप से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों (policemen) का उत्साहवर्धन (encouragement) एवं मनोबल वृद्धि करने में भी उनके द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसी तरह जिले में संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मियों की सूक्ष्म निगरानी, उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें… मनोज श्रीवास्तव हुए रिटायर, राज्य शासन ने इन्हें सौंपा अपर मुख्य सचिव का पद, आदेश जारी

वही एस. एस. चौहान द्वारा पुलिस अधिकारियों एव कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए, साथ ही उन्हें लगातार अच्छी ड्यूटी के लिए प्रेरित करने के लिए एक और नवाचार प्रारंभ किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतिदिन जन्म दिवस की बधाई देकर पुलिस कर्मियों का हौंसला अफजाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… जेल में बंद सपा सांसद आजम खान कोरोना संक्रमित, 31 अन्य बंदी भी पॉजिटिव

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कठिन समय में जिले की कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अपने अधीनस्थ पुलिस अधिनस्थ साथी कर्मचारियों को हतोत्साह से बचाने एवं उनका मनोबल बनाए रखने के लिए प्रति दिन अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews