अवैध रेत परिवहन का मामला: आरक्षक सस्पेंड, इनकी एक वेतन वृद्धि भी रोकी

sp-action-on-Case-of-illegal-sand-transport

सीहोर। अनुराग शर्मा| पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज के एफ.आर.वी. में तैनात आरक्षक हिम्मत सिंह (बैच नंबर 670) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था| जिसमे नसरुल्लागंज कस्बे में 24 मई को रात्रि में रेत के 35 से अधिक डम्पर निकलते दिखाई दे रहे हैं और एफ.आर.वी. वाहन रोड़ के किनारे खड़ा दिखाई दे रहा है। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा द्वारा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन शाम 6 से प्रात: 6 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी एफ.आर.वी. वाहन में तैनात हिम्मत सिंह ने रेत के डम्परों के संबंध में न तो किसी सक्षम अधिकारी को अवगत कराया न ही स्वत: कोई कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक ने 24 मई को नसरुल्लागंज क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि रोक दी है एवं इनके स्थानांतरण करने के भी निर्देश दिए हैं। परिवीक्षावीन उपनिरीक्षक संजय गुर्जर-रात्रि चैक गश्त अधिकारी, आरक्षक 241 दीपक चौहान, आरक्षक 192 सुबोध, सैनिक 419 देवकरण, 224 कमल सिंह, 379 कमल सिंह एवं 446 महेश धुर्वे द्वारा गश्त ड्यूटी के दौरान रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews