
सीहोर, अनुराग शर्मा। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत आज भोपाल से उज्जैन जाते समय सीहोर में कुछ समय के लिए रुके। यहां उन्होने मानसिक पुनर्वास केंद्र स्थल पर चल रहे कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ कलेक्टर और विधायक सुदेश राय भी मौजूद थे।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि निर्माणाधीन मानसिक पुनर्वास केंद्र की कुल लागत 1करोड़ 71 लाख की होगी। कोरोना के कारण ये कार्य तय समय मे पूरा नही हो सका लेकिन अब इस कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस संस्थान का लाभ कई तरह से सीहोर को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

