
Sehore News : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सीहोर पहुंची, जहां उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए सभी को सावन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। यह जेपी नड्डा बताएंगे। उन्होंने आगे पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर कहा कि सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
उज्जैन के लिए हुई रवाना
वहीं, उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि हम भारी बहुमतों से चुनाव जीतेंगे। मैं शिवराज ही नहीं जो आता है सभी को आशीर्वाद देती हूं। इस दौरान उन्होंने शहर के वरिष्ठ नेता सनी महाजन से सीहोर की राजनीति को लेकर काफी देर तक बातचीत की और कहा कि मैं इनके चुनाव प्रचार में जरूर आऊंगी। इसके बाद, उमा भारती उज्जैन के लिए रवाना हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”845475844″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

