
Sehore Viral Video : सीहोर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिससे पूरे थाने परिसर में सनसनी फैल गई है। दरअसल, तहसील कार्यलय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 के कर्मचारी निरंजन सोलंकी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कठोर कार्रवाई करते हुए निरंजन सोलकी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
जानें पूरा मामला
वायरल वीडियो के अनुसार, तहसील कार्यलय में पदस्थ कर्मी निरंजन सोलंकी को कोई व्यक्ति पहले 5 हजार देता है। जिसे सोलंकी उन्हीं की कार में बैठकर गिनते है और फिर कार से उतरकर हाथ में पैसे लेकर आते दिख रहे हैं। साथ ही, पैसे सामने वाले व्यक्ति को देते हुए कहते है कि बात 10 हजार की थी। समाने वाला व्यक्ति कहता है कि बात 5 हजार की थी और 5 हजार रसीद के… जिसपर निरंजन सोलंकी कहते है कि मैं एक बात करता हुं। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है लेकिन वीडियो के वायरल होते ही कलेक्टर प्रवीण सिह ने सोलंकी को निलंबित कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”849353897″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

