
Sehore News : सीहोर में मंडी थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति टेबल पर रुपए देता है तो मंडी थाना प्रभारी हरीश परमार अपनी टोपी से रुपए को ढक देते हैं। जिसके बाद पास में बैठी महिला पुलिसकर्मी पैसे को उठा लेती है। वहीं, वीडियो में उनके बीच में होने वाली बातें बीच-बीच में स्पष्ट सुनाई दी जा रही है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
मामले को लेकर मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि यह वीडियो करीब 2 साल पुराना है। जिसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है जो महिला पुलिसकर्मी टेबल पर बैठी है वही किसी के कथन ले रही थी। आगे उन्होंने बताया कि मुंगावली में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोगों से धक्का-मुक्की हो गई थी। उसी दौरान इस वीडियो को वायरल किया गया था।
[dgv_vimeo_video id=”835299244″]
[dgv_vimeo_video id=”835299325″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

