पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर के पास ग्राम बड़नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस जवान को गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली का पेट्रोलिंग दल ग्राम बड़नगर में लॉक डाउन का पालन कराने पहुँचा था। इस दौरान एक जगह पर कुछ युवक झुंड बनाकर बेठे थे। पुलिस ने समझाया तो विनोद जाटव और उसके भाइयों ने पुलिस पर हमला कर दिया, हमले में प्रधान आरक्षक सुभाष कटारे और तेजपाल वर्मा को गंभीर चोट पहुँची है।

बताया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा पुलिस आरक्षको को बंधक भी बना लिया गया था। पुलिस बल ने जाकर जिन्हें ग्रामीणों से मुक्त कराया। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम आदित्य जैन, सीएसपी मंगल ठाकरे, कोतवाली टीआई मनोज मिश्रा सहित बल पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष में बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद जाटव आर्मी का जवान है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews