
सीहोर/अनुराग शर्मा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने के फैसले पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि ये फैसला असल में साढ़े सात करोड़ जनता का फैसला है जिनके लिये कमलनाथ सरकार ने मिस्टर बंटाधार ने भूमिका निभाकर जनता को छला, उनके साथ धोखा किया।
उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिये चल रही योजनाओं को बंद कर दिया और उनके हक को छीनने का काम किया सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश की जनता की आह सुनी है और बीजेपी इस फैसले का हार्दिक स्वागत करती है। उन्होने भरोसा जताया कि शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस सरकार का अंत हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

