मध्यप्रदेश में युवाओं को नौकरी मिलने की घोषणा पर युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

मध्यप्रदेश में युवाओं को नौकरी मिलने की घोषणा पर युवा मोर्चा ने मनाया जश्न

सीहोर, अनुराग शर्मा

सीएम शिवराज द्वारा मध्यप्रदेश के युवाओं को नौकरी दिए जाने की घोषणा के बाद सीहोर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई चौराहे पर मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने घोषणा की थी कि अब मध्यप्रदेश में नौकरियों पर पहला हक मध्य प्रदेश के युवाओं का रहेगा। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा और सरकारी नौकरियों में पहला हक मध्य प्रदेश के युवाओं का रहेगा। सीहोर नगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल चौराहे पर मिठाई बांटकर इस घोषणा का स्वागत किया गया। मिठाई बांटते हुए युवा मोर्चा के सुदीप प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। कार्यक्रम में जिला मंत्री धर्मेंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि सतीश मंत्री, राजेश माझी पूर्व पार्षद, विपिन सास्था पूर्व पार्षद, निशांत शर्मा, नरेंद्र राजपूत प्रदेश, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सनी राय, नैतिक राय, विनय तिवारी, निर्मल पवार जिला अध्यक्ष मिशन मोदी हर्ष ताम्रकार जितेंद्र यादव आनंद पाठक निर्देश पाटीदार रोहित मालवीय राघव मेवाड़ा दीपक श्रीवास्तव नटवर ठाकुर अतुल राय मोहन राय ब्रजराज योगेश ठाकुर मोहन राय सोनू कुशवाह आदि समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews