
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बीती रात एक ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
बंडोल थाना क्षेत्र का मामला
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। दरअसल, मामला बंडोल थाना क्षेत्र का है। जहां ट्रक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसे क्रेन की मदद से हटवाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक में कोयला भरा था जो छिंदवाड़ा से मैहर ले जा रहा था। वहीं, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल, मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

