
Seoni News : मध्य प्रदेश के सिवनी में अतिथि शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। वहीं, पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
पांडिया छपारा का मामला
दरअसल, मामला सिवनी के ऊगली थाना अंतर्गत पांडिया छपारा का है। जहां स्कूल बस के ड्राइवर ने एक अतिथि शिक्षक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। पीड़ित के अनुसार, ड्राइवर ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की।
भाई के साथ की मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, उगली थाना अंर्तगत सकरी हाई स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक राजीव गोमेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह पांडिया छपारा बस स्टैंड में स्थित चाय की दुकान से बाहर निकला, तभी ड्राइवर वसीम कुरैशी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू कर दी। केवल इतना ही नहीं, ममारपीट में वसीम का अरशद कुरैशी भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर मारपीट की।
जांच में जुटी पुलिस
जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद मामला को शांत कराया गया। वहीं, पीड़ित ने इसकी वसीम और उसके भाई अरशद के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 506,34 के तहत शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

