राजस्व अमले से भिड़े कांग्रेस नेता, पटवारी से गाली-गलौच, देख लेने की धमकी

राजस्व अमले से भिड़े कांग्रेस नेता, पटवारी से गाली-गलौच, देख लेने की धमकी

सिवनी। जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व अमले से कांग्रेस नेता द्वारा भिड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल सिवनी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। और इसी सिलसिले में राजस्व अमला कबीर वार्ड स्थित मेन रोड का अतिक्रमण हटाने पहुंचा था और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बाबा तिवारी का मकान भी अतिक्रमण में तोड़ा जाना था। 

कांग्रेस नगर अध्यक्ष का जैसे ही मकान तोड़ने की बारी आई तो कांग्रेस नेता ने राजस्व अमले से विवाद शुरू कर दिया। और जिस पटवारी रमेश राणा ने अतिक्रमण का सीमांकन किया था इसको कांग्रेस नेता ने गंदी गंदी गालिया देना शुरू कर दिया। यंहा तक कि देख लेने की धमकी भी दे डाली।

 हालांकि ने इस विवाद के बाद भी कांग्रेस नेता द्वारा किये गए अतिक्रमण को तोड़ दिया और विवाद की इस घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वही कांग्रेस नेता ने अपनी सफाई में कहा है कि उनको मकान तोड़ने से पहले समान निकालने का मौका नही दिया गया। इसलिए कांग्रेस नेता ने विवाद किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews