Hindi News

Earthquake In Seoni : सिवनी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Written by:Amit Sengar
Published:
Earthquake In Seoni : सिवनी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Earthquake In Seoni : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बुधवार रात 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। इस दौरान घबराकर लोग घरों से बाहर आ गए, हालांकि अभी तक कहीं से भी जान माल की हानि की खबर सामने नहीं आई है। कुछ माह पहले अक्टूबर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

चार वर्षों में कई बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

बुधवार रात को 8 बजकर 2 मिनट पर शहर के घरों और दुकानों में रखे समान में गड़गड़ाहट के साथ हलचल हुई। इसके बाद लोग घबराकर अपनी दुकानों और मकानों से बाहर आ गए। फिलहाल कहीं से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बीते चार वर्षों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष भूकंप के झटके पर जांच करने आए भू वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया था कि बारिश का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण उसमें से निकलने वाली ऊर्जा से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews