
Hanuman Jayanti 2023 : आज पूरे देशभर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भी इसकी धूम देखने को मिली है, जहां सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों द्वारा बजरंगबली की विषेश पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा, मंदिरों को तोरण व भगवा रंग के झंडों से सजाया गया है।
भंडारे का होगा आयोजन
बता दें कि श्रद्धालुओं के लिए शाम में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर, डोरली छतरपुर स्थित मंदिर सहित अन्य सिद्ध पीठ मंदिरों में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। वहीं, भक्तों से अपील की गई है कि कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भगवान का आर्शिवाद लें और प्रसाद ग्रहण करें।
भक्ति, सेवा, त्याग का प्रतीक
दरअसल, हनुमान जयंती हिंदू धर्म के एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और हिंदू धर्म के अनेक भक्त इसे बहुत उत्साह से मनाते हैं। हनुमान जी को हिंदू धर्म में भगवान श्री राम के भक्त के रूप में जाना जाता है। वे भक्ति, सेवा, त्याग और शक्ति के प्रतीक हैं जिन्होंने सुंदरकांड में भगवान राम की सेवा की थी। उनकी सभी गुणों के कारण वे हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवता माने जाते हैं।
भक्तों की लगती है भीड़
हनुमान जयंती के दिन भक्त उन्हें पूजते हैं और उनके नाम का जाप करते हैं। इस दिन अलग-अलग जगहों पर हनुमान जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगती है। भक्त इस दिन दान-धर्म करते हैं और पूरे दिन भक्ति भाव में रहते हैं। इस दिन कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और कुछ लोग भक्ति गीत गाते हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

