
Seoni News : सिवनी जिले में एक वकील ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। जिसके बाद वो सीधे लखनादौन पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे कुल 19 हजार 600 रुपए ठग लिए। बता दें कि पीड़ित को अज्ञात नंबर से फोन आया और उधर से आवाज आई कि आपने क्रेडिट कार्ड का KYC क्यों नहीं करवाया है। तभी उसने उनके मोबाइल पर आए ओटीपी को वकील ने दे दिया। तभी उनके मोबाइल पर पहले 10 हजार और फिर दो बार 4800 रुपए कटने का मैसेज आया। जिससे वो घबरा गए और बिना देरी किए हुए वो सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
हमेशा रहें सतर्क
इससे बचने के लिए आप भी बैंक खाते की संख्या, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड जानकारी कभी किसी से शेयर नहीं करें। आपको अपनी संख्या को संरक्षित रखना चाहिए और अगर आप आशंका करते हैं तो अपने बैंक या वित्तीय संस्था से संपर्क करें और उन्हें सूचित करें। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने ऑनलाइन संचार के दौरान सतर्क रहें और अगर आपको आशंका होती है तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

