Seoni News: सिवनी जिले की बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 11 मवेशियों को किया जब्त

Seoni News: सिवनी जिले की बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 11 मवेशियों को किया जब्त

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की बंडोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर मवेशियों के अवैध परिवहन करने वाले वाहन को रोककर कार्रवाई की है। दरअसल, मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईवे पर सभी वाहनों की तलाशी ली।

वाहन चालक फरार

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन को अलोनिया टोल टैक्स के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया जो भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर ग्राम सोनाडोंगरी के पास नेशनल हाईवे पर ट्रकों का जाम लगाकर रोका गया। वाहन चालक रात्री में अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन को चेक किया गया, जिसमें 11 नग मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे होना पाया गया। वाहन में भरे मवेशियों में से 4 नग मवेशी मृत हो चुके थे व 7 नग मवेशी को गोशाला मे सुरक्षित रखवाया गया है।

मामला दर्ज

मवेशी की कीमत करीबन 8 लाख 50 हजार रुपए है, जिन्हें पुलिस ने कब्जा में लिया। वहीं, फरार वाहन चालक के खिलाफ धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रति अधिनियम 7, 10 मध्यप्रदेश कृषक पशु अधिनिया, 11 पशु क्रूरता अधि. 66/192, 184 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जिला पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्याम कुमार मरावी, एसडीओपी सिवनी पारूल शर्मा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिले में हो रही अवैध गतिविधियों को करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews