हवाला के 3 करोड़ रुपये लूट मामले में DGP ने SDOP को निलंबित किया, 9 पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज

सिवनी पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग हवाला का करोड़ों रुपये लेकर आ रहे हैं, पुलिस ने चैकिंग लगाई और गाड़ी रोककर 3 करोड़ रुपये ज्कब्त कर लिया और फिर उसे आपस में बाँट लिया।
suspend

मध्य प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना ने दो दिन पूर्व सिवनी जिले में रात के समय हाइवे के पास हवाला के 3 करोड़ रुपये लूट मामले में SDOP पूजा पांडे को निलंबित कर दिया है, वहीं आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा ने 9 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और पुलिस लाइन सिवनी अटैच कर दिया है।

दो दिन पहले 8 अक्टूबर की रात NH 44 शीलादेही बायपास थाना बंडोल सिवनी पर पुलिस की गस्ती टीम ने एक गाड़ी को रोका ,  चैकिंग में पुलिस को 3 करोड़ रुपये मिले जिसे व्यापारी  सोहनलाल परमार अपने कुछ साथियों के साथ महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी में सवार होकर कटनी से नागपुर ले जा रहा था, पुलिस ने जब कैश के बारे में पूछताछ की तो वे हवाला के निकले, पुलिस ने इसे जब्त कर लिया, जिसके बाद से आरोप लगने लगे कि पुलिस ने इतनी बड़ी रकम आपस में बाँट ली।

लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस बनी लुटेरी 

पुलिस द्वारा हवाला के 3 करोड़ रुपये आपस में बाँट लिए जाने की घटना को लोगों ने पुलिस की लूट कहा और पूरे प्रदेश में सिवनी पुलिस की इस लूट की चर्चा शुरू हो गई, मीडिया की सुर्खियाँ बनने के बाद पुलिस लूट की ये चर्चा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से होती हुई पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई। पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला माना और बड़ा एक्शन ले लिया है।

SDOP पूजा पांडे, 1 उप निरीक्षक,  2 प्रधानआरक्षक, 6 आरक्षक निलंबित   

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने घटना के लिए प्रथम दृष्टया एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया और उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया है उधर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा ने घटना में शामिल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और पुलिस लाइन सिवनी अटैच कर दिया है।

निलंबित किये गए अधिकारी कर्मचारी 

  • SDOP पूजा पांडे सिवनी ।
  • उप निरीक्षक अर्पित भैरम, थाना प्रभारी बंडोल, सिवनी ।
  • प्रधान आरक्षक माखन, एसडीओपी कार्यालय सिवनी।
  • प्रधान आरक्षक रविन्द्र उईके, रीडर-एसडीओपी कार्यालय सिवनी।
  • आरक्षक जगदीश यादव, एसडीओपी कार्यालय सिवनी।
  • आरक्षक योगेन्द्र चौरसिया, एसडीओपी कार्यालय सिवनी ।
  • आरक्षक (चालक) रितेश, ड्रायवर एसडीओपी कार्यालय सिवनी।
  • आरक्षक नीरज राजपूत, थाना बंडोल, सिवनी ।
  • आरक्षक केदार, गनमैन-एसडीओपी सिवनी, 8 वीं वाहिनी विसबल
  • आरक्षक सदाफल, गनमैन-एसडीओपी सिवनी, 8 वीं वाहिनी विसबल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews