Seoni News: तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान, गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले की बस

Road Accident In Dewas

Seoni Road Accident: सिवनी के कान्हीवाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोमा गांव से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया और बहुत देर तक जाम की स्थिति बनी रहे। पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए भीड़ को सड़क से हटाया और आवागमन शुरू करवाया।

जानकारी के मुताबिक घटना में माहुलझिर निवासी 50 वर्षीय जगदीश की मौत हो गई है। यह व्यक्ति अपने गांव की और वापस जा रहा था तभी मंडला से आ रही नंदन ट्रेवल की यात्री बस ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते बाइक सवार सड़क पर सिर के बल गिरा और सिर फटने के चलते उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

भीड़ ने लगाई बस में आग

इधर घटना से नाराज लोगों की भीड़ बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गई थी। कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को जलती हुई बस से दूर किया ताकि कोई हादसा ना हो सके। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और बस में लगी आग को बुझाया गया।

लगा लंबा जाम

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई थी। लोगों की भीड़ ने बस में आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा सिवनी कान्हीवाडा रोड पर आवागमन बंद कर दिया गया था। आवागमन बंद होने के चलते सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया और राहगीर परेशान होते दिखाई दिए। बस में लगी आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने धीरे-धीरे आवागमन को फिर से शुरू किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews