Seoni News: कार में जानबूझकर लगाई गई थी आग, CCTV से हुआ खुलासा

Seoni News: कार में जानबूझकर लगाई गई थी आग, CCTV से हुआ खुलासा

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के द्वारा मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, छपारा निवासी अतीक खान के घर के बाहर खाली प्लाट में बीती रात खड़ी कार में आग लग गई। जिससे कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया था।

तलाशी तेज

इस जांच के दौरान पुलिस ने आसपास से कई सारे CCTV कैमरे खंगाले। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में पीले कलर की केन लेकर जाता नजर आ रहा है। जिसने चेहरे को कपड़े से ढक रखा है और रात करीब 1.30 बजे वहां पहुंचा। साथ ही, कार में आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी तलाशी तेज कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews