Seoni Tiger Attack: सिवनी से अपने गांव जा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

Seoni Tiger Attack: सिवनी से अपने गांव जा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

Seoni News : मध्यप्रदेश के  बता दें व्यक्ति अपने घर की ओर लौट रहा था तभी बाघ ने उसपर हमला कर दिया और इसे अपना आहार बना लिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पाते ही वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

चक्की खमरिया मार्ग का मामला

दरअसल, मामला सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वन मंडल अंतर्गत गोपालगंज चक्की खमरिया मार्ग का है। जहां बुधवार के दिन देर शाम बाघ ने एक शख्स पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सिल्लोर का रहने वाला था जो बाइक से अपने गांव सिल्लोर जा रहा था। इसी दौरान चिखली और सारसडोल के पास बंजारी माता के आगे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

वहीं, घटना की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही, पेंच टाइगर रिजर्व और दक्षिण सामान्य वन मंडल की टीम एवं लखनवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। फिलहाल, टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। इधर, परिजनों का रो- रोकर बूरा हाल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews