सिवनी में एक बार दिखा तेज रफ्तार का कहर, 1 की मौके पर हुई मौत, 1 घायल

MP News, accident

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

मोहगांव के समीप का मामला

दरअसल, मामला सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव के समीप का है। जहां शाम को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं, पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, फरार चालक की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस की टीम वहां उपस्थित लोगों से लगातार पुछताछ कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews