कुश्ती के दौरान पहलवान की मौत, जमीन पर गिरा फिर नहीं उठा

कुश्ती के दौरान पहलवान की मौत, जमीन पर गिरा फिर नहीं उठा

सिवनी| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बेलपेठ गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में तब हड़कंप मच गया जब एक पहलवान की कुश्ती के दौरान मौत हो गई| सिवनी के भोमटोला गांव के सोनू नामक इस पहलवान की कुश्ती जबलपुर के पहलवान से चल रही थी उसी दौरान अचानक सोनू ज़मीन पे गिरा और फिर दोबारा उठ नहीं पाया।  

जानकारी के मुताबिक कुरई थाना क्षेत्र के बेलपेठ गांव में दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी| जहां एक 18 वर्षीय युवा पहलवान की मौत हो गई। जबलपुर के पहलवान से भोमटोला गांव के सोनू पहलवान की कुश्ती हो रही थी| तभी अचानक सोनू ज़मीन पे गिरा और फिर दोबारा उठ नहीं पाया।  लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सोनू की मौत हो गई| बताया जा रहा है कि कुश्ती के दौरान उसे दिल दौरा पड़ा था|  सोनू पहलवान की मौत के बाद पूरे जिले में शोक फ़ैल गया। सोनू कुश्ती के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में विख्यात था और उसके इस तरह चले जाने से लोग सकते में हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews