
Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल से बड़ी घटना सामने आई है, जहां घर में एक 2 साल मासूम खेलते-खेलते सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इस दौरान उसे काफी अंदरूनी चोटें आई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गई। आनन-फानन मं उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया गया। दरअसल, मामला ग्राम बरहा गांव का है, जहां मृतका मासूम आराधना सिंह जिसकी उम्र दो साल थी वो छत पर खेल रही थी। उसी दौरान सीढ़ियों में पैर फिसला और सीढ़ियों से वह नीचे गिर गई। पुलिस इस मामले में अब परिजनों के साथ-साथ डॉक्टरों के भी बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

