
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर से शारदा माता मंदिर मैहर पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रोककर ईसाई धर्म अपनाने के लिए निशुल्क पुस्तक बांटने का मामला सामने आया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। पैदल यात्रा में निकले भक्तों ने वीडियो जारी कर आपत्ति जताई हैं।
श्रद्धालु युवकों का कहना हैं कि ये पुस्तक प्रभु कि अनमोल सहायता में हिन्दू धर्म के बारे में गलत शब्द लिखें गए है। जो बेहद आपत्ति जनक हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास है।
[dgv_vimeo_video id=”1015718715″]
[dgv_vimeo_video id=”1015718416″]
लगभग 100 श्रद्धालु मैहर माता मंदिर के लिए पैदल निकले थे तभी भारत पेट्रोल पंप मानपुर जिला उमरिया के पास एक व्यक्ति के द्वारा मैहर पद यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को क्रिश्चियन धर्म की किताब पकड़ाई जा रही थी। पैदल यात्रा कर रहें श्रद्धालुओं ने कार्रवाई की मांग की हैं।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1015718553″]
