शहडोल में सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश, दबंगों ने CMO के साथ की अभद्रता, कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

शिकायत में कहा गया कि दबंग पंकज गुप्ता और संजय गुप्ता के खिलाफ पहले से ही कई प्रकरण थाना में दर्ज है। इन्होंने बिना नगर परिषद की अनुमति के अवैध रूप से भवन और पैलेस का निर्माण किया है।
Arrest

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आए-दिन अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जहां सरकारी जमीन को हथियाने की लालसा में दबंगों ने नगर पंचायत जयसिंहनगर के दफ्तर में घुसकर सीएमओ के साथ अभद्रता की। सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन दबंग का प्रसूक कुछ इस कदर क्षेत्र में है कि पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और FIR तक दर्ज नहीं की गई। इसलिए सुरक्षा की मांग को लेकर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित अध्यक्ष ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है।

दबंगों पर पहले से ही मामले हैं दर्ज

बता दें कि शिकायत में कहा गया कि दबंग पंकज गुप्ता और संजय गुप्ता के खिलाफ पहले से ही कई प्रकरण थाना में दर्ज है। इन्होंने बिना नगर परिषद की अनुमति के अवैध रूप से भवन और पैलेस का निर्माण किया है। उन्होंने पहले भी अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया था।

कड़ी कार्रवाई की मांग

नगर परिषद जयसिंहनगर की अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, उपाध्यक्ष, पार्षद गेदबाई, शिवानी, फूलमती बैगा, दीपक बैगा, रजिया बैगा, कैलाश बैगा, पंकज पाण्डेय, सहित जयप्रकाश पाण्डेय के अलावा अन्य लोगों ने कलेक्टर और कमिश्नर से शिकायत की है। साथ ही दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ठोस कदम ना उठाने पर परिषद के सभी सदस्य द्वारा 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल की चेतावनी भी दे दी गई थी।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews