Rahul Gandhi MP Visit : राहुल गांधी ने कहा ‘मध्य प्रदेश आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी’, यहां शिवजी से चोरी, BJP नेता आदिवासियों पर करते हैं पेशाब

Rahul Gandhi MP Visit : राहुल गांधी ने कहा ‘मध्य प्रदेश आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी’, यहां शिवजी से चोरी, BJP नेता आदिवासियों पर करते हैं पेशाब

Rahul Gandhi MP Visit : राहल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा लिखी एक किताब का हवाला देते हुए उन्होने ये बात कही। राहुल ने कहा कि आडवाणी जी ने लिखा था कि आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी गुजरात नहीं, मध्य प्रदेश है। इसके बाद उन्होने इस ‘सच्ची लेबोरेटरी’ में हुए भ्रष्टाचार, अत्याचार और अन्याय के आरोप लगाते हुए इनकी फेहरिस्त गिनाई।

आचार संहिता लगने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचे राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आने के बाद सबसे पहला काम जातिगत जनगणना होगा जिससे आदिवासियों, ओबीसी दलितों और गरीबों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होने कहा कि बीजेपी ने आदिवासियों के अधिकार छीने हैं और कांग्रेस उन्हें उनके अधिकार वापस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

10 दिन में दूसरा दौरा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 21 सितंबर से तीस विधानसभा क्षेत्रों में घूमने के बाद ब्यौहारी पहुंची और इसका समापन राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ। 10 दिन में राहुल गांधी का ये दूसरा मध्य प्रदेश दौरा है। विंध्य क्षेत्र में आदिवासी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है। पिछली बार इलाके की 30 सीटों पर कांग्रेस को केवल 6 सीट मिली थी इसीलिए इस बार वो यहां खास तौर पर आदिवासी वोटरों को अपने पक्ष में करना चाहती है। इस दौरान मंच पर कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अरुण यादव सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

‘मध्य प्रदेश आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी’

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी गुजरात नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में है। उन्होने कहा कि जब मैं इस भाषण की तैयारी कर रहा था तो मैंने सोचा कि आडवाणी जी ने कहा था कि मध्य प्रदेश उनकी सच्ची लेबोरेटरी यानी कारखाना है तो देखते हैं वो यहां क्या क्या काम कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि मैंने पाया कि बीजेपी की सच्ची लेबोरेटरी मध्य प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनका पैसा चोरी किया जाता है। मध्य प्रदेश में महाकाल कॉरीडोर में शिवजी से चोरी की जाती है। बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म, मिड डे मील का पैसा बीजेपी लेबोरेटरी में चोरी किया जाता है। मध्य प्रदेश के भविष्य से छोटे छोटे बच्चों से चोरी की जाती है। व्यापमं में 1 करोड़ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है। एमबीबीएस की सीट बिक जाती है और पटवारी बनने के लिए 15 लाख रिश्वत देनी पड़ती है। मगर ये लोग वहां नहीं रुकते, बीजेपी की लेबोरेटरी में 18 साल में 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। हर रोज 3 किसान बीजेपी की लेबोरेटरी में आत्महत्या करते हैं। मंदसौर में किसानो को गोली मारी जाती है। बीजेपी की लेबोरेटरी में हर रोज महिलाओं का बलात्कार होता है, 12 साल की बच्ची से रेप होता है। ये है बीजेपी और आरएसएस की लेबोरेटरी का काम। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेता एक आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हैं और ये काम बीजेपी की लेबोरेटरी में किया जाता है।

BJP और पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि ‘आप आदिवासी नहीं वनवासी हैं।’ कांग्रेस ने साढ़े 3 लाख पट्टे आपके हवाले कर दिए थे लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद डराकर धमकाकर आपसे जमीनें छीन ली। सरकार के बल का प्रयोग करके आदिवासियों को हटाया गया और जो आपका है वो आपसे छीना गया। जल जमीन और जंगल का अधिकार आपका है और मैं गारंटी देकर कह रहा हूं कि जो आपका है वो हम आपको दे देंगे। आपका जमीन का हक हम आपको वापस दे देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको वनवासी कहते थे, मैंने कहा कि मोदीजी..आप आदिवासियों का अपमान मत  कीजिए। ये लोग वनवासी नहीं आदिवासी हैं। अब पीएम मोदी सभाओं में वनवासी नहीं आदिवासी कहते, लेकिन वे सिर्फ मुंह से आदिवासी कहते हैं। उनके दिल और दिमाग में अब भी वनवासी ही है। मगर हमारी नीयत साफ है..आप हमारे लिए दिल से आदिवासी, दिमाग से आदिवासी, मुंह से आदिवासी, कर्मों से आदिवासी हैं। हमारी गारंटी है कि आपकी जमीन का हक आपको वापस मिलेगा। कांग्रेस आने के बाद जातिगत जनगणना जरुर होगी। लेकिन पीएम मोदी इस मुद्दे से ध्यान बंटाने का काम कर रहे हैं। वो जातिगत जनगणना को लेकर कभी भी अपने भाषण में कुछ नहीं कहते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप लोगों को आपकी हिस्सेदारी मिले।

100 रूपये में आदिवासी अफसर लेते हैं सिर्फ 10 पैसे का निर्णय

हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। सरकार का कोई भी निर्णय ये अफसर लेते हैं, बीजेपी के सांसद या विधायक नहीं लेते हं। इन 90 अफसरों में से सिर्फ 3 ओबीसी वर्ग के हैं। सारे बजट का सिर्फ 5 प्रतिशट बजट का निर्णय ओबीसी अफसर करते हैं। अगर हिंदुस्तार के सरकार 100 रूपये खर्च करती है तो ओबीसी वर्ग के अफसर सिर्फ 5 रूपये का निर्णय लेते हैं..अगर ऐसा है तो आदिवासी अफसर आज कितने रूपये का निर्णय लेते हैं ? ये लोग हमारे देश को चलाते हैं और इनमें आदिवासियों का प्रतिनिधित्व 10 पैसा है। 100 रूपये के बजट में आदिवासी अफसर सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेता है।

उन्होने कहा कि इसीलिए हम ये सवाल उठा रहे हैं। हम चाहते हैं कि आदिवासियों को इस देश में आज क्या और कितना हक मिलना चाहिए। ओबीसी और एससी वर्ग को कितनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए ये आज देश के सामने बड़ा सवाल है। इसीलिए हम जातिगत जनगणना चाहते हैं और ये हम ये करवाकर दिखाएंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर जातिगत जनगणना की जाएगी क्योंकि ये देश का एक्सरे होगा जिसके जरिए पता चलेगा कि ओबीसी, दलित, आदिवासियों, गरीबों की कितनी जनसंख्या है और उनके कितनी भागीदारी है। इसी के बाद उनको उनकी सही हिस्सेदारी दी जा सकेगी।

राहुल गांधी ने दी ये गारंटी

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस की गारंटी दोहराई। इस दौरान उन्होने कहा कि तेंदूपत्ता की मजदूरी 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार की जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी कोई झूठे वादे नहीं किए, मोदी वादे नहीं किए, 15 लाख के वादे नहीं किए। हम सच्चाई बोलते हैं। हम मध्य प्रदेश की जनता से मोहब्बत करते हैं, हम झूठ नहीं बोलेंगे। उन्होने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की जनता से कुछ वादे करता हूं। पहला वादा है कि कांग्रेस सरकार आने पर  1500 रुपये माताओं बहनों के अकाउंट में दिया जाएगा। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और आदिवासियों के लिए तेंदूपत्ता की मजदूरी का पैसा 3000 से 4000 रूपये किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि आपको जहां भी मेरी जरुरत हो, जब भी मेरी जरुरत हो, आप किसी भी जाति धर्म के हों..बस दिल से मुझे बुलाइये और मैं हाजिर हो जाऊंगा।

[dgv_vimeo_video id=”872858801″]

[dgv_vimeo_video id=”872859294″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews