शहडोल में तस्करों के हौसले बुलंद, फसलों के बीच की जा रही गांजे की खेती, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

शहडोल में तस्करों के हौसले बुलंद, फसलों के बीच की जा रही गांजे की खेती, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट | शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि राज्य में अवैध तत्वों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर दिन ऐसी कोई-ना-कोई घटना जरुर सामने आती है। ऐसा ही एक मामला शहडोल से सामने आया है, जहां पर खेत में गांजा की खेती करने की घटना सामने आई है। वहीं, पुलिस ने मामले में 40 नग गांजे के हरे पौधे जब्त कर लिए हैं। इस दौरान मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – टीवी देखकर लौटी 10 वर्षीय मासूम लड़की ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

दरअसल, मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम कनवाही के चौकीटोला का है, जहां खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। इन पेड़ों का वजन लगभग 10 किलो बताया गया है। जिस जगह खेती की जाती है वहां किसी का भी आना-जाना वर्जित है और किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत पर छापेमारी की और 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही, उनपर NDPS एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – CG Weather: मौसम में बदलाव जारी, तापमान में गिरावट, इस बार जमकर पड़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान 

इस मामले में बुढार थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि, उन्हें मुखबिर से गांजे की खेती के बारे में पता चला था। जिसके बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर तीन लोग खेत पर मौजूद थे। जिसके बाद पूरे खेत का निरीक्षण किया और तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। साथ ही, खेत से गांजे के हरे पेड़ों को उखाड़ कर उसे अपनी गिरफ्त कर लिया है। वहीं, आरोपी दिनेश सिंह, राम लखन द्विवेदी, मुनेश तिवारी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पुछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”764484710″]

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पुछताछ में कई बड़े अहम खुलासे होनी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभिन्न जांच एंजेसियों और पुलिस इस पूरे मादक पदार्थ के रैकेट का भंडाफोड़ करने की तैयारी में जुट गई है। इधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के हौंसले लगातार बुलंद होते चले जा रहे हैं। जिसे समय रहते रोकना बेहद आवश्यक है ताकि लोगों का भविष्य अंधकारमय ना हो।

यह भी पढ़ें – हेट स्पीच मामले में आजम खान दोषी करार, कुछ देर में होगा सजा का ऐलान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews