शहडोल में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर विवाद, ग्रामीणों और ठेका कंपनी के कर्मचारियों में हुई झड़प, मामला दर्ज

गांव में हड़कंप मच गया, जब ठेका कंपनी के हथियार बंद कर्मचारी वहां पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ विवाद करने लगे। इससे वहां हिंसा की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
Shahdol News

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। बरसात के मौसम में यहां रेत के अवैध उत्खनन को बंद कर दिया जाता है, लेकिन जैसे ही मौसम शुष्क पड़ता है ठीक वैसे ही फिर से इस काम को पंख लग जाता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब रेत ठेका कंपनी सहकार ग्लोबल के कर्मचारी बंदूक और अन्य हथियार लेकर गांव में पहुंचे।

इस दौरान वहां पर जमकर विवाद हो रहा है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो की पुष्टि में पाया गया है कि यह लालपुर सरफा नदी के पास स्थित गांव का है।

बुढार का मामला

दरअसल, मामला बुढार थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा अनोखा तरीका अपनाते हुए नाला बनाकर उसके माध्यम से रेत निकाली जा रही है। इसी बीच गांव में हड़कंप मच गया, जब ठेका कंपनी के हथियार बंद कर्मचारी वहां पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ विवाद करने लगे। इससे वहां हिंसा की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। फिलहाल, दोनों पक्षों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ग्रामीणों ने कही ये बात

मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि हथियारबंद कंपनी के कर्मचारी अक्सर गांव में आते रहते हैं। केवल इतना ही नहीं, वह यहां आकर लोगों को डराते धमकाते भी हैं। उनका कहना है कि ठेका कंपनी द्वारा महंगे दामों में रेत को बेची जा रही है, इसका विरोध करने पर कंपनी के गुर्गे विवाद करते हैं। इधर, जनपद सदस्य राजेश द्विवेदी ने भी बताया कि अक्सर गांव में खुलेआम गुंडागर्दी के मामले सामने आते रहते हैं। प्रशासन द्वारा मॉब लॉन्चिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी जरा भी प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। ना ही इसके खिलाफ कोई कदम उठाए जा रहे हैं। जिस कारण ऐसी घटनाएं जिले में बढ़ रही है।

TI ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों द्वारा मामले की शिकायत मिल चुकी है। फिलहाल, टीम का गठन कर दिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews