MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

शहडोल: होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहा था एलोपैथिक इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को किया सील

शहडोल के बुढ़ार में स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. बड़गैय्या क्लिनिक पर छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की। जहां होम्योपैथिक पंजीयन के बावजूद मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक इलाज किए जाने की अनियमितता सामने आई। विभाग ने क्लिनिक को सील कर दिया।
Shahdol News

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बुढ़ार स्थित एक निजी क्लिनिक में छापेमारी के दौरान इलाज की पद्धति और पंजीयन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच के बाद क्लिनिक को सील कर दिया है।

बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुढ़ार के सरईकापा के पास संचालित डॉ. बड़गैय्या क्लिनिक में दबिश दी। टीम के पहुंचने के दौरान क्लिनिक में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जिसमें इलाज के तरीके और पंजीयन को लेकर अनियमितता सामने आने का दावा किया गया।

होम्योपैथिक पंजीयन, मरीजों का एलोपैथिक इलाज

जांच में सामने आया कि डॉ. बड़गैय्या क्लिनिक का पंजीयन होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए है इसके बावजूद यहां नियम विरुद्ध तरीके से मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक से इलाज किए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी स्वामीदीन कवंर ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अवैध और नियम विरुद्ध क्लीनिकों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग की ओर से ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
शहडोल: होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहा था एलोपैथिक इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को किया सील - MP Breaking News