शहडोल में ट्रक और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, 2 की मौत, चालक फरार

शहडोल में ट्रक और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर, 2 की मौत, चालक फरार

Shahdol Road Accident: शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हनुमान घाटी रीवा रोड पर ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों की पहचान कर ली गई है और यह सोहागपुर के रहने वाले हैं।

वाहनों में टक्कर होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पिकअप रीवा से शहडोल की ओर आ रही थी और ट्रक शहडोल से रीवा की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और हनुमान घाटी पर या आमने-सामने एक दूसरे से भीड़ गए।

वाहनों में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई लेकिन चालक की सांसे चल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

दो घंटे चला चालक का रेस्क्यू

घटना बहुत ही भीषण थी और किसी राहगीर ने मामले की सूचना 100 डायल को दी। इसके बाद ये सूचना पुलिस थाने तक पहुंची, सूचना मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। यहां पिकअप ट्रक के नीचे बुरी तरह से फंसी हुई थी और चालक और परिचालक गंभीर स्थिति में अंदर फंसे हुए थे। परिचालक को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

चालक की सांसे चल रही थी लेकिन वो इतना अंदर फंसा हुआ था कि उसे बाहर निकाल पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने रास्ते से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर रस्सी से बांधकर पिकअप को खिंचवाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। बाहर निकाले जाने तक ड्राइवर की सांसे चल रही थी लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews