
Shahdol News : मध्यप्रदेश का शहडोल जिला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां आउट सोर्स के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर दिया है जो कि बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। जिन्हें 2 महीनों से तनख्वा नहीं मिल रही। जिसके कारण आज उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दिया, जिसमें वार्ड बाय, वार्ड आया, सुरक्षा कर्मी और हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट के 70 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है। बता दें यह सभी कर्मी यूडीएस और हाइट्स कंपनी के अंडर में काम कर रहे हैं।
मजबूर होकर उठाया यह कदम
वहीं, पीड़ित कर्मियों का कहना है कि पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद, हम सभी कर्मचारी संस्था में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे। वेतन नहीं मिलने से हमें कितनी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है। इसलिए मजबूर होकर हमें यह कदम उठाना पड़ा।
प्रबंधक ने दिया आश्वासन
तनख्वा ना मिलने के कारण इन्हें अपना जीवनयापन करने में काफी ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की गई लेकिन मामले में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज कर्मियों ने आज हड़ताल शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधक मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को अनशन खत्म करने के लिए कहा। इसके साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार तक सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

