
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल से नर्सिंग कि छात्रा की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है, जो कि भोपाल में रहकर नर्सिंग कर रही थी। जिसके एक रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी के वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने शहडोल जिले के बुढार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं, पुलिस वे मामला दर्ज कर डायरी को भोपाल भेज दिया। साथ ही जांच करने के लिए केस को भोपाल भेजा गया है।
भोपाल में रहकर करती थी नर्सिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा भोपाल में रहकर बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। इस दौरान छात्रा का छत्तीसगढ़ आना-जाना लगा रहता था। वह बिलासपुर जिले में अपनी बुआ के यहां आती-जाती रहती थी। वहीं, एक बार उसकी मुलाकात बुआ के भांजे हुई। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई की युवक का भोपाल आना-जाना हो गया। इस दौरान छात्रा के रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा जब भी युवक से शादी की बात कहती, तो वह जल्द ही करने की बात कह देता।
इसी तरह शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार युवती से संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दवाब बनाया, तो युवक ने उसे साफ-साफ इंकार कर दिया। जिसकी बात सुनने के बाद युवती भोपाल से शहडोल आई और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। दुष्कर्म से पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ बुढार थाने पहुंची। वहां उसने पुलिस के सामने अपनी आप बीती सुनाई।
मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले रिश्तेदार के खिलाफ धारा 376, 367 (2) N के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी को भोपाल भेज दिया है। शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर बुढार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
राहुल सिंह राणा, शहडोल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

