खाकी वर्दी पहनकर खुलेआम छलका रहा था जाम, नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल

थाना जयसिंहनगर में पदस्थ आरक्षक 731 अशोक सिंह द्वारा जनपद के सामने खुलेआम शराब पीने के संबंध में थाना जयसिंहनगर में पदस्थ आरक्षक 731 अशोक सिंह, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
shahdol policemen

Shahdol News : मध्यप्रदेश में सरकार इन दिनों नशामुक्ति अभियान चला रही हैं। वहीं प्रदेश की मोहन सरकार सूबे को नशामुक्त बनाने का सपना देख रही हैं। वहीं दूसरी और शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शराब की भट्टी के समीप एक सिपाही का जाम छलका नशे में धुत्त होने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस महकमा भी सकते में हैं। वहीं पुलिस के अधिकारी वायरल वीडियो में सिपाही की पहचान व जानकारी जुटाने में लग गए हैं। पुलिसकर्मी के शराब के नशे में धुत्त वायरल वीडियो की mp breaking news पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, जिले ने ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के पास शराब भट्टी में आरक्षक अशोक सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ खुलेआम शराब का जाम छलकाते दिखाई दिया। सिपाही इतने नशे में था कि उसे यह ही नही मालूम था कि वह कहा है और क्या कर रहा, वर्दी में एमपी पुलिस का चिह्न भी बना हुआ हैं। ऐसे में यह तो पुष्टि हो चुकी थी कि शराबी शहडोल पुलिस का सिपाही है, लेकिन किस थाना या चौकी में तैनात है। इसकी कोई भी जानकारी नहीं दे पाया।

जानकारी के अनुसार सिपाही अशोक सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ है। जो न्यायलय में ड्यूटी कर रहा है। सूत्रो से इस तरह की जानकारी आ रही है। वह पूर्व में इसी तरह किसी मामले में पुलिस लाइन संबद्ध किया गया था, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र इलाके में शराब की भट्टी के समीप सिपाही का जाम छलका नशे में धुत्त होने का वहा मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटना क्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जब इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी हुई तो हर कोई सिपाही की खोजबीन में जुट गया। बावजूद सवाल यह उठता है कि जब नशामुक्त करने वाले रक्षक ही नशे की हालत में होंगे तो प्रदेश नशा मुक्त कैसे होगा। कुछ दिन पूर्व ब्यौहारी थाना के एक ए.एस.आई. का वीडियो भी वायरल हुआ। जिस विभाग ने तत्काल लाइन हाजिर कर दिया था।

शराबखोर पुलिसकर्मी को किया निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाना जयसिंहनगर में पदस्थ आरक्षक 731 अशोक सिंह द्वारा जनपद के सामने खुलेआम शराब पीने के संबंध में थाना जयसिंहनगर में पदस्थ आरक्षक 731 अशोक सिंह, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1018635937″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews