
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर जमकर विवाद हो गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग तहसीलदार के ड्राइवर को कट्टों से धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी शिकायत करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, वीडियो के आधार पर ही आरोपियों की तलाश जारी है।
गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के खन्नौधी का है। जब तहसीलदार के ड्राइवर जितेंद्र कुमार वर्मा का संतोष कुमार दुबे के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके अलावा, उन दोनों के बीच पैसों को लेकर भी खटपट हो रही थी। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे से झगड़ चुके थे। इसी बीच संतोष कुमार अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। इस दौरान उनके हाथों में हॉकी और देसी कट्टे थे। जिसके माध्यम से वह उनको जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। घटना के बाद डरे सहमे जितेंद्र सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।
जांच जारी
वहीं, मामले को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि पीड़ित द्वारा जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। साथ ही, इसका एक वीडियो भी उन्हें मिला है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

