Shahdol News: शहडोल के युवक ने बिलासपुर में लगाई फांसी, जानें क्या है पूरा मामला

Shahdol News: शहडोल के युवक ने बिलासपुर में लगाई फांसी, जानें क्या है पूरा मामला

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल, खुदकुशी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, बिलासपुर पुलिस ने घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही, युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी और मर्ग कायम कर लिया है। वहीं, सूचना पाते ही मृतक के घर में मातम पसर गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

BALLB की कर रहा था पढ़ाई

दरअसल, युवक शहडोल जिले के सिंहपुर का रहने वाला था और वो बिलासपुर में के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में BALLB की पढ़ाई कर रहा था। बता दें कि मृतक कुछ दिन पहले घर से वापस बिलासपुर गया था। घटना वाले दिन उसने अपने घरवालों से बात भी नहीं की थी। वो वहां से पहले रायपुर घुमने गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया था। उनके कहने पर दोस्त मृतक के किराए के मकान में पहुंचे जहां वो रहता था। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब सभी दोस्तों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया लेकिन दरवाजा खोलते ही फांसी पर लटकते दोस्त को देखते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के कहे अनुसार नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। मर्ग कायम करने के बाद शव को जिला अस्पताल भेजवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। साथ ही मामले में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, युवक का उसके दोस्तों के साथ काफी झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने सभी से बात करना बंद कर दिया था और उनसे अलग होकर अलग कमरे में रह रहा था। वहीं, परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews