Shajapur News: प्रशसान ने की बड़ी कार्रवाई, खुले में मांस की बिक्री पर दुकानदारों से वसूले रूपए

नगरपालिका, नायाब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को खुले में बिक रहे मांस को लेकर कड़ी कार्रवाई की।
भोपाल रेल्वे स्टेशन और ट्रेन में गंदगी फैलाना पड़ा भारी, लगा जुर्माना, हुई कार्रवाई

Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में प्रशासन द्वारा खुले में मांस की बिक्री कर रहे दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को प्रदेश की कानून व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई थी। इस दौरान उन्होंने खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इसी आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशसान द्वारा उल्लंघन करने वाले दुकानदारों का चालान काटा गया।

4 हजार रूपए की हुई वसूली

नगरपालिका, नायाब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को खुले में बिक रहे मांस को लेकर कड़ी कार्रवाई की। आपको बता दें नगरपालिका प्रशसान की टीम जिले के कसाईवाड़ा और बीजेपी कार्यालय के सामने बिक रहे मांस की दुकानों पर पुलिस बल के साथ पहुँच, जहाँ प्रशासन ने चार दुकानों पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान हर दुकान से 1-1 हजार रूपए कुल मिलाकर 4 हजार रूपए की जुर्माने की वसूली की गई।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

वहीं, शाजापुर एसडीओपी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दिया था। इस दौरान चार दुकानदारों आदेश का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews