शाजापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली को अचानक टक्कर मार दी। इस ट्रॉली में 5 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक ट्रेन डायवर्टेड रूट से गुजर रही थी। वह अचानक ही उस ट्रैक पर आ गई और हादसा हो गया
ट्रेन से ट्रॉली को लगी ये टक्कर बहुत ही जोरदार थी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। एक का पैर कट गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी के दो लोगों को चोट आई है। एक ने समय रहते ट्रॉली से कूद कर अपनी जान बचा ली। यह पूरा हादसा बेरछा और मक्सी के बीच झोंकर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह हुआ।
ये भी पढ़ें
बहुत स्पीड में थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक बेरछा रेलवे स्टेशन से 14 किलोमीटर दूर पीर उमरोद और मक्सी के बीच ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसी मेंटेनेंस को लेकर सुबह करीब 9 बजे 5 रेल कर्मचारी ट्रॉली में काम में लगे हुए थे। उसी समय ट्रेन अचानकन से ट्रैक पर आ है। ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न भी दिया लेकिन स्पीड ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी ट्रॉली नहीं हटा पाए।
एक की मौत, एक का पैर कटा
इस घटना में भगवान बिलमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलीप जायसवाल का एक पैर कट गया था। विक्रम और सद्दाम घायल हुए हैं जिन्हें मक्सी के अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से सभी को उज्जैन रेफर कर दिया गया है। टीम लीडर मनोज वर्मा समय रहते ट्रॉली से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।
चल रही जांच
रेलवे ट्रैक पर कर्मचारियों के साथ हुए इस हादसे के बाद हलचल मची हुई है। जिस ट्रेन गोवा एक्सप्रेस से यह हादसा हुआ है। वह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर भोपाल होते हुए वास्कोडिगामा जाती है। रेलवे ने किसी कारण से इसे डायवर्ट किया था। जिसकी वजह से यह नागदा और उज्जैन होते हुए गुजर रही थी। इस बारे में रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है की ट्रेन डायवर्टेड रूट पर थी। मेंटेनेंस ट्रॉली वाले कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी गई थी या फिर नहीं, यह पता किया जा रहा है। हादसे की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
