शुजालपुर : कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी किसानों के समर्थन में सामने आए, अधिकारियों को लगाई फटकार

शुजालपुर : कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी किसानों के समर्थन में सामने आए, अधिकारियों को लगाई फटकार

Congress MLA Kunal Chaudhary : किसानों के पक्ष में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी मैदान में आ गए हैं। शुजालपुर में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचन आए किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने सोसाइटी में पहुंचकर अधिकारियों की क्लास ली और किसानों की समस्या दूर करने के लिए कहा।

कुणाल चौधरी ने इस दौरान शिवराज सरकार पर भी जमकर वार किया। उन्होने कहा कि ‘शिवराज जी बोल रहे थे kf किसानों की मिट्टी 2100 रूपये में खरीदूंगा। लेकिन अब मैनेजर गेंहू में थोड़ी मिट्टी आने पर खरीदी से इनकार कर रहे हैं। आज सरकार गेहूं नहीं खरीद पा रही है। किसान अपनी जमा पूंजी बहुत पहले ही गंवा चुके हैं, इस समय कर्ज लेकर बोई गई फसल बर्बाद हुई पड़ी है। एक तरफ मुख्यमंत्री जी विपक्ष में रहते कहते थे कि मैं मुख्यमंत्री होता तो खेत की मिट्टी भी 2100 के भाव में बिकवा देता और आज किसानों की फसल बिकना मुश्किल हो रहा है।’ उन्होने आरोप लगाया कि एक तरफ किसानों को अभी सोसाइटी में पैसे भरना है, ना बीमा के पैसे आए हैं ना कोई सर्वे हुआ है। अब तक बेमौसम बारिश का भी कोई सर्वे नहीं हुआ। सोसाइटी में दूर-दूर से किसान आए हुए हैं लेकिन शासन-प्रशासन इनकी पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। इधर प्रदेश के अन्नदाता परेशान हो रहा हैं और किसी के पास उनकी सुध लेने का समय नहीं है। उन्होने बीजेपी पर किसान विरोधी सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इनकी समस्याएं नहीं निपटाई गई तो वो सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”819818980″]

[dgv_vimeo_video id=”819819126″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews