शिक्षक ने छात्रा को Whatsapp पर लिखा I Love You, अदालत ने जेल भेजा

शिक्षक ने छात्रा को Whatsapp पर लिखा I Love You, अदालत ने जेल भेजा

शाजापुर, डेस्क रिपोर्ट। शिक्षकों को भविष्य का निर्मता कहा जाता है और माता पिता के बाद बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका शिक्षकों की होती है। लेकिन जब कोई शिक्षक ही विद्यार्थियों का शोषण करने लगे, तो क्या होगा। ऐसा ही मामला सामने आया है शाजापुर में, जहां सरकारी स्कूल में 46 साल के शिक्षक ने एक छात्रा को वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजे। छात्रा के मुताबिक वो स्कूल में भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और फेल करने की धमकी देता था।

Datia News : रतनगढ़ मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर कलेक्टर व एसपी ने ली बैठक

पोलायकलां स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक कुंदन वर्मा पिछले यहां 20 साल से फिजिक्स पढ़ा रहा है। कुंदन वर्मा ने स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा को वाट्सऐप (whatsapp) पर जो मैसेज भेजे, उसमें वो बड़े ही धमकाने वाले अंदाज में लिखा है “Chal bol I Love You।” इसी के साथ अश्लील इमोजी भी भेजे हैं।

छात्रा का कहना है कि शिक्षक पिछले 15 दिनों से उसके साथ इस तरह की हरकतें कर रहा था और उसे प्रैक्टिकल एक्ज़ाम में कम नंबर देने और फेल करने की धमकी भी देता था। आखिरकार परेशान होकर उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और उन्होने आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट की कोशिश की और फिर उसे पकड़कर थाने पहुंच गए।  छात्रा के बयान और वाट्सऐप मैसेज के आधार पर पोलायकलां पुलिस चौकी ने आरोपी शिक्षक कुंदन वर्मा के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews