संदिग्ध युवती ने शादी में मेहमान बन गहनों व रूपयों से भरा बैग चुराया, घटना कैमरे में कैद

संदिग्ध युवती ने शादी में मेहमान बन गहनों व रूपयों से भरा बैग चुराया, घटना कैमरे में कैद

शाजापुर/शुजालपुर। बुधवार को शुजालपुर में एक शादी से शातिर चोर दुल्हन का नोट व गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। मामला पचोर रोड स्थित किशन दीप मैरिज गार्डन का है जहां दुल्हन की विदाई के वक्त ये घटना हुई। मेहमान बनकर आई एक अज्ञात युवती ने मेहमान बनकर कई घंटे तक रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। सारी घटना कैमरे में कैद हो गई है और अब पुलिस तस्वीरों के आधार पर इस युवती की तलाश कर रही है।

घटना अभिभाषक नितेश सक्सेना की पुत्री के विवाह अवसर की है। ये विवाह मंगलवार रात संपन्न हुआ और किसान दीप गार्डन से सुबह करीब 8:30 बजे विदाई की रस्म के समय जब परिजन बेटी को विदा कर रहे थे तभी मेहमान बनकर शामिल हुई करीब 15 वर्षीय उम्र की सफेद शर्ट पहने युवती ने दुल्हन की मां के हाथ में पकड़ा हुआ बैग पार कर दिया। इस बैग में करीब 60000 की नकदी व गहने थे। घटना की भनक लगते ही तत्काल परिजनों ने युवती की तलाश की व हंड्रेड डायल कर पुलिस को सूचना भी दी गई लेकिन चोरी करने वाली संदिग्ध युवती का कोई पता नहीं चल सका। शादी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे कैमरे में यह घटना कैद हो गई और अब पुलिस वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर इस संदिग्ध युवती की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews