कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

श्योपुर।

पूरे विश्व भर में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर जहां सारी दुनिया परेशान है। वही मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने एक दावा किया है। बाबू जंडेल का कहना है कि आम जनता अगर गोमूत्र का सेवन करेगी तो उसे कोरोना नहीं होगा।

कांग्रेस विधायक जंडेल ने यह दावा किया है कि गोमूत्र में कई बीमारियों को ठीक करने की शक्ति होती है। खुद के अनुभव को साझा करते हुए जनरल ने कहा कि उन्होंने गोमूत्र के सेवन से टाइफाइड मलेरिया जैसे रोगों को खत्म किया है। बता दे कि बाबूलाल जंडेल वही हैं जिन्हें हाल ही में एक 11 साल पुरानी सिंचाई विभाग के इंजीनियर से मारपीट के मामले में भोपाल की विशेष अदालत से 1 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि 15 दिनों के अंदर ही जबलपुर हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली थी और अब वे जमानत पर बाहर है।

गौरतलब हो कि गोमूत्र को लेकर इससे पहले भी देश में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई प्रमुख लोगों के दावे सामने आए थे। योग गुरु बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गोमूत्र सेवन करने का आयोजन भी किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews