Lok Sabha Election 2024: चंबल से कांग्रेस को बड़ा झटका, सीनियर विधायक राम निवास रावत BJP में शामिल, सीएम मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैंने देखा है राम निवास रावत कैसे कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में मुद्दे उठाते थे , मैं हमेशा सोचता था कि आदमी और नेता तो जोरदार है लेकिन पार्टी गलत है ये हमारी पार्टी में होना चाहिए , और देखिये मोहन ने सोचा और राम भाजपा में आ गए, उनके साथ माँ सरस्वती के नाम वाली मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भी हमारे परिवार में शामिल हो गई और ये सब विष्णु यानि वीडी शर्मा की मौजूदगी में हो रहा हैं ये भी अद्भुत संयोग है।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के चंबल अंचल से आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग गया,  श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार के कांग्रेस विधायक, अंचल के कद्दावर नेता राम निवास रावत अपने हजारों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए, उनके साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी पूर्व विधायक राकेश मावई ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई, राम निवास रावत ने कहा कि कांग्रेस में उन्होंने जितनी मेहनत की उतना सम्मान नहीं मिला, कांग्रेस सामाजिक न्याय की बात करती है लेकिन पार्टी में ही सामाजिक न्याय नहीं है और जो पार्टी राम की नहीं हो सकती वहां राम निवास कैसे रह सकता था, इसलिए आप सबकी अनुमति से मैंने भाजपा ज्वाइन की है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन  यादव और वीडी शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आपके इस क्षेत्र के विकास के सपने को हम सब मिलकर पूरा करेंगे, आप बेफिक्र रहिये।

राम निवास ने बताई वजह , क्यों ज्वाइन की भाजपा 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति का बड़ा नाम 40 साल तक कांग्रेस की सेवा करने वाले विधायक राम निवास रावत ने आज पार्टी छोड़ दी और अपनी विधानसभा में हजारों समर्थकों के साथ क्षेत्र की जनता की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए, उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के लिए बहुत मेहनत की, जनता ने मुझपर विश्वास किया और 6 बार विधानसभा भेजा जहाँ मैंने सबसे ज्यादा भाजपा पर प्रहार किया लेकिन उस मेहनत का मुझे परिणाम नहीं मिला, उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए लड़ता रहा लेकिन जब हमारी सरकार थी तब उसने कोई ध्यान नहीं दिया, क्षेत्र के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरसते रहे।

कांग्रेस में सामाजिक न्याय की बात सिर्फ दिखावा 

राम निवास रावत ने कहा कि सिंचाई मंत्री रहते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने हमारे क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी थी ये मुझे अच्छे से याद है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय की बात करती है लेकिन पार्टी के अन्दर ही सामाजिक न्याय नहीं है भाजपा ने एमपी में यादव, छत्तीसगढ़ में आदिवासी और  राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाकर साबित किया कि वहां सबके लिए बराबर का हक़ है, राम निवास बोले हम सभी धार्मिक हैं लेकिन जो पार्टी राम का अपमान करे वहां राम निवास कैसे रह सकता था इसलिए मोदी जी के कामों से प्रभावित होकर मैंने अपने क्षेत्र की जनता से अनुमति लेकर भाजपा ज्वाइन की है।

मैं सोचता था नेता दमदार है बस पार्टी गलत है, अब सब सही हो गया 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मैंने देखा है राम निवास रावत कैसे कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में मुद्दे उठाते थे , मैं हमेशा सोचता था कि आदमी और नेता तो जोरदार है लेकिन पार्टी गलत है ये हमारी पार्टी में होना चाहिए , और देखिये मोहन ने सोचा और राम भाजपा में आ गए, उनके साथ माँ सरस्वती के नाम वाली मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भी हमारे परिवार में शामिल हो गई और ये सब विष्णु यानि वीडी शर्मा की मौजूदगी में हो रहा हैं ये भी अद्भुत संयोग है।

सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ 

मोहन यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिन आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा वो काम मोदी जी ने किया क्योंकि ये काम वो ही कर सकता है जिसे भूख पता हो, जिसे छत का महत्व पता हो जिसने गरीबी देखी हो, मोदी जी ने अपने मुख्यमंत्री काल का वेतन भी दान कर दिया सरकार से जो प्लाट मिला समाज को दे दिया ,ना घर बसाया ना परिवार बल्कि पूरे देश को परिवार परिवार बना लिया और कांग्रेस के लोग उन्हें गालियाँ देते हैं , गालियाँ शिशुपाल भी भगवान कृष्ण को देता था, 100 पूरी होने तक माफ़ करने का वादा करने वाले कृष्ण ने 101वी गाली पर सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का सिर धड़ से अलग कर दिया था, आप भी 7 मई को मतदान वाला सुदर्शन चक्र चलाइए और कांग्रेस को सबक सिखाइए, उन्होंने राम निवास रावत से कहा कि आप हमारे परिवार में शामिल हुए है अब  आपकी और आपके क्षेत्र के विकास की चिंता हम करेंगे, हमसब मिलकर यहाँ के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews