विजयपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में गहनों की चोरी, मंत्री रामनिवास रावत ने चढ़ाएं थे जेवर, श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच जारी

छिमछिमा हनुमान मंदिर में करीब 5 लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।
chhimchhima hanuman mandir

Theft in Vijaypur Chhimchhima Hanuman Mandir: विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात चोरों ने हनुमान जी पर चढ़ाएं गए गहनों पर अपना हाथ साफ किया है। पुजारियों का कहना है कि 5 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषणों की चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पहुंची मंदिर पहुंची। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कुछ भी नहीं लगा है।

कुछ दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद

मंदिर में पर्यावरण मंत्री रामनिवास द्वारा जेवर चढ़ाए गए थे। हैरानी की बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे भी उसी दिन बंद थे। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुजारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। उस समय मंदिर के सभी आभूषण मौजूद थे। सुबह करीब 5:50 बजे जब मंदिर को खोला गया तो सारे गहने गायब थे। पिछले 2-3 दिन से मंदिर परिसर के कैमरे बैटरी खराब होने के कारण बंद थे।

[dgv_vimeo_video id=”992669373″]

400 साल पुराना है मंदिर

विजयपुर से 9 किलोमीटर दूर जंगली इलाकों में  छिमछिमा हनुमान मंदिर स्थित हैं। 400 पुराना यह मंदिर अपने अद्वितीय महिमा के लिए प्रसिद्ध है। लोगों की भावनाएं मंदिर से जुड़ी हैं। दूर से लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। ऐसे में जब चोरी की घटना की जानकारी श्रद्धालुओं को लगी तो मौके पर भीड़ लग गई।

[dgv_vimeo_video id=”992673930″]

पुलिस प्रशासन से श्रद्धालुओं ने की ये मांग 

घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। वे लोग पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर चांदी के आभूषण वापस लाने की मांग कर रहे हैं।उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात भी कही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews